ऑल हिमाचल मुस्लिम मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद एवंम एडवोकेट शकील अहमद शेख वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि साहित्य लेखक दीनदयाल वर्मा ने नाहन जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है जो समस्त नाहन वासियों के लिए एक बड़े गर्व की बात है।
नसीम मोहम्मद एवंम एडवोकेट शकील अहमद शेख ने कहा की वरिष्ठ हिंदी लेखक, कवि दीनदयाल वर्मा को भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन विभाग ने ऑर्डिनरी डायरेक्टेड अवार्ड देकर सम्मानित करना हम सब प्रदेशवासियों के लिए अति प्रसन्नता व गौरव की बात है। इस काव्य संग्रह में लेखक दीनदयाल वर्मा ने 414 कविताएं व एक कहानी सभी प्राकृतिक प्रेम व पर्यावरण जागरूकता पर रची गई है जो अति गर्व की बात है। उन्होने कहा कि इस पुस्तक को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने भी पीएचडी शोध कार्य के लिए चयनित किया जाना अत्यंत प्रशासनीय बात है।

दीनदयाल वर्मा की इस अति प्रशंसी उपलब्धि के लिए जो हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने दीनदयाल वर्मा को टोपी व माला बनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेखक की धर्मपत्नी मीरा वर्मा भी उपस्थित रही।
दीनदयाल वर्मा की इस उपलब्धि पर संयुक्त राष्ट्र अर्थ की सामाजिक विभाग की ओर से अधिकृत वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमेंट कमीशन का दीनदयाल वर्मा को आजीवन सदस्य भी नामित किया गया है। इस मौका पर दीनदयाल वर्मा ने नसीम दीदान एवं एडवोकेट शकील अहमद को उनके द्वारा लिखित पुस्तकों प्रकृति पन्नों से काव्य संग्रह एवं जंगली क्वार्टर उपन्यास की एक-एक प्रतिलिपि भी भेंट की।