नाहन || 12 नवम्बर 2024 || सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगली खेच के प्रवक्ता इतिहास रोहित ठाकुर का चयन नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

रोहित ठाकुर ने बिलासपुर में 45वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में सिरमौर का नाम चमकाया। उन्होंने शॉटपुट, जेवलिन और डिस्कस थ्रो गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नई दिल्ली में फरवरी 2025 में होगी।

रोहित ठाकुर 12 बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। जूनियर और सीनियर नेशनल में शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को मेडल दिला चुके हैं। 1998 में कुल्लू, 1999 में सपड़ी कांगड़ा और 2002 में फिर कुल्लू में हुई प्रतियोगिता में सिरमौर को शॉटपुट में गोल्ड दिलाया है।

इसके अलावा 2019 में मास्टर गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ोदरा गुजरात में शॉटपुट में गोल्ड मेडल, 2020 में तमिलनाडु में शॉटपुट में गोल्ड मेडल और जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल हिमाचल प्रदेश को दिलाया। 2022 में उत्तर प्रदेश में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Leave a Comment