हिमाचल किसान सभा, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत मुख्य अभियन्ता वीर सिंह राणा के अक्समिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है।
ई. राणा बहुत ही कार्योन्मुख्, ईमानदार व्यक्तित्व के इंसान थे। 1984 में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता से शुरुआत करते हुए 2018 में मुख्य अभियन्ता तक के सफर में बी एस राणा ने विभाग मे एक बेहतरीन अधिकारी की पहचान बनाई। जल शक्ति विभाग में कसुम्पटी मे अधिशासी अभियन्ता के तोर पर कार्य करते समय हिमाचल किसान सभा का राणा जी से सम्पर्क हुआ। अपने इस पद पर रहते हुए राणा जी ने कसुम्पटी क्षेत्र की लगभग दर्जन भर पेयजल स्कीमों मे महत्वपूर्ण सुधार किये।
राणा जी स्वभाव से बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उच्च पदों पर रहते हुए भी आम जनता से उनका बहुत ही सादा व्यवहार होता था। साधारण व्यक्तित्व के साथ साथ राणा जी की विभाग के प्रति दूरदृष्टि तो थी ही, उसी प्रकार से समाज के प्रति भी प्रगतिशील विचार रखते थे। और इन्ही प्रगतिशील विचारों के चलते सेवानिवृत होने के बाद स्वच्छ राजनीति के पक्षधर रहे।
राणा जी के इस आकस्मिक निधन पर किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर एवं राज्य वित सचिव सत्यवान पुण्डीर ने गहरा दुःख प्रकट किया तथा परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।