हरिपुरधार || 13 अगस्त, 2024 || सिरमौर जिला के हरिपुरधार ,व ददाहू में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा सदस्यों ने भाग लिया। हरिपुरधार बाजार व ददाहू बाजार में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी में देश के गौरव और राष्ट्र की आजा के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया । जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लहरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्र भक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश का गौरव है और देश की आजादी का प्रतीक है। इस राष्ट्रध्वज की मर्यादा को बनाए रखना और देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए हजारों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी है और अब इस राष्ट्रध्वज की गरिमा को बनाए रखना देश के हर युवा का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश में भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, तभी इस राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित करके युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया जाता है।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलबीर ठाकुर ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी से अपने राष्ट्र ध्वज के प्रति आदर और सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया और आजादी के प्रतीक तिरंगे की मान मर्यादा बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, ,मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर मंडल सचिव गोपाल भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर, जिला सदस्य मनोज झामटा, बूथ अध्यक्ष जयपाल राणा, मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर व सैना राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
ददाहू बाजार में श्री रेणुका जी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर वरिष्ठ और कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रैली का आगाज करते हुए राष्ट्रीय भक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।