हमीरपुर के पांचों विस क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

rakesh nandan

11/10/2023

हमीरपुर 11 अक्तूबर। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों की सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सूचियांे को 10 अक्तूबर को अंतिम रूप से प्रकाशित करने के बाद आम जनता के निरीक्षण के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों यानि एसडीएम के कार्यालयों में उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 532 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 101, सुजानपुर 104, हमीरपुर 94, बड़सर 112 और नादौन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केंद्र हैं।

Leave a Comment