शिमला || 13 सितम्बर, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इकाई शिमला की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें इकाई मंत्री के तौर पर अशीष शर्मा और इकाई अध्यक्ष के तौर पर हनी शर्मा को चुना गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी और चुनाव अधिकारी के रूप में विशिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता कमलेश उपस्थित रहे। पूर्व की इकाई ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को साक्षी मानते हुए द्वीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम को आरंभ किया। उसके उपरांत पूर्व इकाई उपाध्यक्ष दिशांत ने स्वागत भाषण दिया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद वयक्त किया। इसके बाद पूर्व इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने 2023 से 24 के कार्यकाल का मंत्री प्रतिवेदन रखा जिसमे उन्होंने आर्टिकल 370, वीर सावरकर मेगा मूवी शो, यशाश्वनी और उलगुलान जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता अभियान जैसे अनेक कार्यक्रमों की व्याख्या करते हुए बताया की परिषद हमेशा छात्र हित और समाज हित के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। मंत्री प्रतिवेदन के उपरांत पूर्व इकाई उपाध्यक्ष दिशांत जरयाल ने अपना वक्तव्य रखा और धन्यवाद वक्त करते हुए समस्त कार्यकारणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए 2023 से 24 की कार्यकारिणी को भंग किया।
इसके साथ ही साथ कार्यकारणी के चुनाव अधिकारी कमलेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए बताया की कार्यकारणी का पुनर्गठन परिषद का नियम है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इस वर्ष भी इस प्रक्रिया को दौहराया गया उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय के अंदर नाम के तो तीन छात्र संगठन हैं परंतु संघर्ष केवल मात्र दो संगठनों के मध्य देखने को मिलता है उन्होंने बताया की इसका सबसे बड़ा कारण है की जहा देवीय कार्य हो वहा असुर जरूर होते हैं इसलिए विद्यार्थि परिषद के कार्यकर्ता भारत को मां मान कर जहा भारत की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए हमेशा से प्रयास रत रहता है वहीं दूसरा छात्र संगठन जिस देश में रहता है उसे तोड़ने के प्रयास में निरंतर है इसलिए वह असुरीय शक्तियां हैं। उनके संबोधन ने उन्होंने नए इकाई अध्यक्ष और इकाई मंत्री की घोषणा करी। उसके उपरांत नव निर्वाचित इकाई अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा की आज संगठन ने एक बड़ा दायित्व मुझे प्रदान करा है उन्होंने कहा की 2024-25 की नव नियुक्त कार्यकारणी आने वाले समय में निरंतर संगठन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रयास रत रहेगी। इसके अलावा अमन अदिति टैगोर,अक्षय, विनीत ,सुशील, इंश , वैशाली जी,अखिल जी को बतौर इकाई उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही साथ पियूष, अंचल, स्मृति, सन्ना, साहिल कटोच, अक्षय, रानी बतौर सह सचिव चुना गया।
साधना शर्मा को छात्रा प्रमुख और अदितिक को सह छात्रा प्रमुख बनाया गया, मीडिया प्रमुख यश ,सह प्रमुख राखी, को चुना गया, सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व भूषण, और सह प्रमुख अखिल, को चुना गया, एसएफडी प्रमुख गिरीश और सह प्रमुख अर्पिता को और एसएफएस प्रमुख कृतिका को चुना गया। राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख ईशा सह प्रमुख दिशा, अदिति को डे स्कॉलर और इसके अलावा दिशांत जरयाल, आर्शब अत्री,अंकुश, साहिल देवांशु,आयुष, तविषी , साहिल, हरीश, सिद्धार्थ आदि को बतौर कार्यकारणी सदस्य रहेंगे।
बतौर मैनेजमेंट फैकल्टी प्रमुख आशीष शर्मा और सह प्रमुख विनीत डोगरा, लॉ फैकल्टी प्रमुख अक्षय और सह प्रमुख सौरभ चांद कटोच, आर्ट्स फैकल्टी फेस वन प्रमुख हनी शर्मा सह प्रमुख अदिति चौहान, आर्ट्स फेस टू प्रमुख सुशील सह प्रमुख गिरीश सह प्रमुख आदितिका चंदेल ओर पर्वी बस्टा, साइंस फेस वन प्रमुख अखिल, साइंस फेस टू प्रमुख सौरभ कटोच, मल्टी फैकल्टी प्रमुख इंश और सह प्रमुख खुशी को चुना गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि अश्वनी ने बताया कि आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अगर इस समय विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तो ये पिछले 75 वर्षों से निरंतर कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परीणाम है। अगर हम हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थि परिषद का कार्य देखें तो हर 7 में एक विद्यार्थि परिषद का कार्यकर्ता है। अंत में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं और बधाई दि। अपने धन्यवाद भाषण में इकाई मंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि निश्चित ही नवीन कार्यकारिणी एक नई ऊर्जा के साथ विद्यार्थी परिषद के काम को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रयास और मेहनत करेगी।