6 बार के विधायक एवं विधायक विनय कुमार के पिता स्व० डॉ प्रेम सिंह की 12वीं पुण्यतिथि दिनांक 23 सितंबर, 2023 को प्रातः 10 बजे कुब्जा पेवेलियन रेणूका जी में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी तपेंद्र चौहान अध्यक्ष रेणुका जी कांग्रेस कमेटी ने मीडिया से साझा की।

चौहान ने बताया कि जांच शिविर में विभिन्न डॉक्टर्स की टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

चौहान ने बताया की इस दौरान रेणुका जी कांग्रेस मंडल की एक महत्वपूर्ण विशाल बैठक का आयोजन भी किया जा रहा है। इस फ्री मैडिकल चेकअप व रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक रेणूका जी विनय कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

तपेंद्र सिंह चौहान ने रेणुका मंडल कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी सेल, एससी सेल, एनएसयूआई व रेणुका की सभी पंचायतो के 123 बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ पदाधिकारी मंडल कांग्रेस की बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

चौहान ने कहा की सभी 7 जोन बोगधार, नोहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह, रेणुका, सैनधार व धारटीधार के जोन अध्यक्ष व जोन प्रभारी इस बात को सुनिश्चित करें कि वे 23 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सूचना बूथ स्तर पर सभी आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचाए।

Leave a Comment