स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा मंडी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी राहत सामग्री

हिमाचल || 20 जुलाई 2025 || स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने हाल ही में मंडी जिले में आई बाढ़ के प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री एकत्रित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ट्रस्ट द्वारा आज पहली चरण में राहत सामग्री की एक गाड़ी मंडी के लिए भेजी गई है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार ने सभी दानी सज्जनों और समाजसेवकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्होंने आगे भी इससे अधिक सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने मंडी में बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जुटाने की अपील की।

राहत सामग्री को मंडी के लिए रवाना करने के लिए सप्त देवी मंदिर आलोह के महंत सूर्यानाथ ने भगवा झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट के सचिव अभिनव शर्मा, जतिन, विशाल राणा समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

गौरव कुमार ने एक वीडियो के माध्यम से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस राहत कार्य में योगदान दिया है। ट्रस्ट का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक द्वारा सामग्री, जैसे भोजन, पेयजल, चिकित्सा सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना है।

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट की यह पहल समाज सेवा की भावना को प्रदर्शित करती है और संकट के समय एकजुटता से मदद प्रदान करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। ट्रस्ट सभी दानदाताओं और सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता है और समाज सेवा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Comment