बिलासपुर 15 दिसम्बर,2023 स्वनिधि से समृद्वि कार्यक्रम के 5वें चरण में बिलासपुर नगर परिषद को इसमें सम्मिलित किया गया है जिसके अर्न्तत इस योजना के लाभार्थियों के सामाजिक आर्थिक स्थिति के को सबल बनाने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ0 निधि पटेल की अध्यक्षता में स्वनिधि समृद्वि योजना के क्रियान्वयन बारे बैठक आज बचत भवन में की गई। उन्होंने बताया कि स्वनिधि से समृद्वि एक बहुउदेशीय योजना है जिसके तहत पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों और उनके परिवारों के सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जाता है। योजना के तहत रेहड़ी फड़ी वालों और उनके परिवार के सदस्यों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 8 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है जिसके तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधामंत्री जन-धन योजना, भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकरण, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाएं चलाई जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर के साथ समन्वय सथापित कर कार्यक्रम व योजना को प्रभावी बनाने के लिए शिविरों व बैठकों का आयोजन करना सुनिश्चित करें। बैठक मं निर्णय लिया गया कि 31 दिसम्बर 2023 तक प्रधानमंत्री स्वनिधि लाभार्थियों के संबंध में जानकारी व रूपरेखा पूर्ण की जानी आवश्यक है व सम्बन्धित आंकड़े संबद्व विभाग अथवा ऐजेन्सी या सिटी लेवल अधिकारी के साथ भी सांझा किया जाए ताकि योजना को सुचारू रूप् से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अर्न्तगत पड़े लम्बित ऋणों को जल्द सुल्झाने के लिए उन्होंने अग्रीणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी लाभार्थियों के लिए स्वस्थ्य शिविरों का आयोजन कर रेहड़ी फड़ी व फुटपाथ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा की आवश्यकता के संबंध में जानकारी व जागरूकता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग व बैनर लगाना भी सुनिश्चित करें ताकि इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके।
उन्होंने कहा कि रेड़ी फडी व फुटपात विक्रेताओं को इस योजना के अन्तर्गत जारी अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्ग दर्शन करने के उदे
य से नगर परिषद बिलासपुर में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अन्य विभागों से इस हेल्प डेस्क् में निरंतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।