स्वच्छता पखवाड़े के तहत आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सफाई कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
शिविर में नाहन नगर पालिका में लगे सफाई कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर सफाई कर्मियों को निशुल्क दवा भी मुहैया करवाई गई।
मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर ने बताया कि 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और यह स्वास्थ्य जांच शिविर भी उसी का एक हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर के सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उन्हें निशुल्क दवाईया भी मुहैया करवाई जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्वास्थ्य जांच के दौरान किसी सफाई कर्मचारी में गंभीर बीमारी पाई जाती है तो उसे सफाई कर्मचारी का अस्पताल में निशुल्क उपचार भी करवाया जाएगा।