आज नाहन मे सेवानिवृत आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीटू महासचिव आशीष कुमार द्वारा की गयी।

बैठक का मुख्य उदेश्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार आंगनवाड़ी वर्करज और हेल्परज को मिलने वाली ग्रेचुइटी के लिए आवेदन पत्र जमा करवाना था। सीटू महसचिव आशीष कुमार ने बताया की आँगनावाडी वर्करज हेल्परज यूनियन संबंधित सीटू ने माननीय नय्यायलय मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता औरर साहियका को ग्रेचुइटी के लाभ मे लाने के लिए एक याचिका दायर की थी जिसका निर्णय यूनियन के याचिकाकर्ताओं के पक्ष मे आया है।

इसी संदर्भ मे आज जिला सिरमौर मे नाहन से ये कार्य शुरु किया गया और सेवानिवृत आँगनावाडी सहिकाओं की एक कमेटी का भी गठन किया गया जिसमे परमिता ठाकुर को संयोजक और रंजना शर्मा को सह संयोजक चुना गया है।

Leave a Comment