जिला के मुख्यालय नाहन के साथ लगते सेनवाला- कौलावाला भूड़ मार्ग पर डाकरा के नजदीक पुल से तेज रफ़्तार बाइक करीब 30 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी अनुसार यहां बाइक सवार 26 वर्षीय मायाराम व 25 वर्षीय ओंकार सेनवाला से कोलावाला भूड़ की तरफ जा रहे थे कि अचानक डाकरा के नजदीक पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल से बाइक करीब 30 फुट नीचे जा गिरी।  हादसे में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बाइक पुल से नीचे गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में घायलों के परिजनों में चीखों पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 के माध्यम से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन के लिए रवाना किया। यहां 108 एम्बुलेंस की ईएमटी कोमल रघुवंशी व पायलट अर्जुन की मुसदेती से समय रहते दोनों ही घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है  जहां दोनों ही घायल उपचाराधीन हैं। वन्ही मौके पर सूचना मिलने के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment