नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में वीरवार को नई विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन किया गया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या मधु गुप्ता की मौजूदगी में ये चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। आम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान बर्मा पापड़ी शेर सिंह ने की।
इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सुभाष चंद को नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि सुमन देवी, गुड्डी देवी, रजनी देवी, मान सिंह, नरेश, रामकरण, मीना देवी, काकाराम, दीपा देवी, कमलेश देवी, नरेश, मीना, रूपा, नीलम देवी और सुभाष को कार्यकारिणी में सदस्य चुना गया।
इस आमसभा में 90 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उपप्रधान राजेंद्र चौहान समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा. स्कूल प्रबंधन समिति के नए अध्यक्ष सुभाष चंद ने उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment