सुनील शर्मा बिट्टू 23 को करेंगे उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार की अध्यक्षता

rakesh nandan

21/12/2023

हमीरपुर 21 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर 23 दिसंबर को यहां हमीर भवन में उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस सेमिनार की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी उपभोक्ता के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

Leave a Comment