नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन्दिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान निधी योजना की घोषणा कर प्रदेश की महिलाओ के साथ किया वादा निभाया है।

पांचवी गारंटी पुरी करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का नाहन युवा काँग्रेस ने आभार प्रकट किया। उनका कहना है कि 18 साल से ऊपर की हिमाचल की पात्र को इस वर्ष से 1500 रूपए प्रती माह देने का ऐलान से प्रदेश भर की महिलाओ मे खुशी की लहर है।

आमिर ने कहा की पहले ही वित्तीय वर्ष मे ही पांच गारंटीयो को पुरा करना माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की हिमाचल वासियो की सेवा मे समर्पित वचनवद्धता का सबूत है।

Leave a Comment