सीमा कन्याल ने बीजेपी जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की कमान सौंपने पर आलाकमान का जताया आभार

rakesh nandan

15/09/2023

भाजपा हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें भाजपा महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्षा की कमान मौजूदा जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल को सौंपी गई है। जिला अध्यक्षा की कमान सौंपने पर सीमा कन्याल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व समेत प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा का आभार जताया है।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए सीमा कन्याल ने कहा की जो भरोसा संगठन ने उनके ऊपर दिखाया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

सीमा ने कहा की आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार का कार्यकाल बहुत अच्छा चल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर नागरिक का ध्यान रखा जा रहा है। अनेकों योजनाएं है जो देश हित में चलाई जा रही है उन सभी को महिला मोर्चा जनता के मध्य लेकर जाएगा। सीमा ने कहा की जयराम ठाकुर का कार्यकाल भी जिला सिरमौर के लिए उम्दा रहा है।

Leave a Comment