नाहन || 18 अक्तूबर 2024 || सीपीआई (एम)का 13वाँ जिला सम्मेलन नाहन मे 17 अक्तुबर को शुरू हुआ ओर आज दोपहर 18अक्तुबर 2024को नाहन मे संपन्न हुआ। सम्मेलन मे पिछले तीन वर्षो के कार्य का मुल्यांकन किया गया। सम्मेलन मे केंदृ व राज्य सरकार की नव उदारीकरण की आर्थीक नितियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया क्यों की इन पुँजीवादी आर्थीक नितियों से देश व प्रदेश के अंदर सार्वजनिक सेवाओं को समाप्ती की ओर ले जाया जा रहा है जिसका सिधा असर आम जनता पर पड रहा है।
इन नितियो के कारण आज सरकारे आर्थीक बदहाली, मंहगाई, बेरोजगारी ओर भूखमरी जैसी कुव्यवस्था की ओर जनता को धकेल रही है। यह बात सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिवालय सद्स्य डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के कही।
सम्मेलन मे अगले तिन वर्षो के लिए नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया। राजेन्द्र ठाकूर को पार्टी का जिला सचिव चुना गया। तथा संतोष कपूर, आशिष, सतपाल मान, अभय धामटा, रविन्द्र चौहान, अमिता चौहान, जिवन सिंह, बलदेव सिंह, नैन सिंह, मोहमद्द रिजवान को जिला कमेटी सद्स्य चुना गया तथा राजेश तोमर व दिना को स्थाई आमंत्रित सदस्य चुना गया।
जिला सचिव ने कहा कि जिला मे पार्टी सरकार की आर्थीक नितियो के खिलाफ कडा संघर्ष करेगी। तथा जिला मे बदहाल सार्वजनिक सेवाओ की हालत के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होने कहा कि आज जनता आर्थीक संकट, कृषि संकट, बेरोजगारी, मंहगाई आदि से परेशान है लेकिन पुंजीवादी सांप्रदाईक गठजोड इन समस्यायों से जनता को राहत देने के बजाए बेरोजगार नौजवानो व आम जनता को धर्म जाती आदि उनमादो मे उलझा रहा है। सीपीआई(एम) जिला सिरमोर कमेटी जिला मे किसान- मजदूरो, कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों की समस्याओ पर जनसंघर्ष करेगी तथा जिला मे सांप्रदाईक सोहार्द के लिए व्यापक मंच का गठन करने मे पहल करेगी तथा समाज मे वामपंथी,जनवादी,धर्मनिरपेक्ष संगठनो, पार्टीयों व सामाजिक संगठनो को पूंजीवादी सांप्रदाईक गठजोड के खिलाफ इक्ट्ठा करेगी।