नाहन | 2अप्रेल || जिला सिरमौर पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने मे बड़ी सफलता हासिल की है। यंहा पांवटा साहिब में पुलिस ने भुक्की और हेरोइन बरामद की है तो वहीं दूसरी तरफ राजगढ़ क्षेत्र में देसी शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले मामले में राजगढ़ थाने की पझौता पुलिस चौकी प्रभारी ASI महिपाल के नेतृत्व में वांछित आरोपी ओमप्रकाश निवासी शमौण टपरोली, तहसील राजगढ से झाल-कवाल लिंक रोड से गाड़ी नंबर HP16-9858 से देसी शराब की 28 पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।
वंही दूसरे मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर Govt. High School बहराल के पास नाकाबंदी कर यमुनानगर की तरफ से आ रहे एक ट्रक नंबर HP-17H-1093 के चालक सोनू निवासी घुमार मंडी, फिरोजपुर कैंट, पंजाब और साथ बैठे व्यक्ति रमन कुमार निवासी बंगाली अहाता, फिरोजपुर कैंट, पंजाब के कब्जे से 870 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने सोनू व रमन कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) में मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसे ही कार्यवाही करते हुये तीसरे मामले में AHTU/WPS नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रितिक निवासी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब के कब्जे से 10.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने आरोपी रितिक के खिलाफ पांवटा थाने में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम में गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उधर SSP सिरमौर रमन कुमार मीणा द्वारा इन मामलों की पुष्टि की गयी है।