रेणुकाजी || 29 जून || हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के 65 में राष्ट्रीय महा अलंकरण समारोह में देश प्रदेश के 11 विशिष्ट जनों को उनके समाज मे उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित समारोह में समानित किया गया। रेणुकाजी के बायरी वशिष्ठ आश्रम में आयोजित महा अलंकरण समारोह में डीआईजी सौम्या साम्बशिवन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची, वंही उन्होंने सिरमौर कला संगम की साहित्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा इत्यादि विद्गाओं की लौ को जीवंत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इस क्रम को जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ मदन झालटा व कपिल शर्मा जैसे कलाकारों ने लोक संगीत के माध्यम से कार्यकम में जंहा समा बांध दिया, वंही भव्य कार्यकम की अध्यक्षता प्रतिकुलपति पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ महावीर प्रशाद द्वारा की गई।
जबकि विभाग अध्यक्ष संस्कृत विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉक्टर मनोहर लाल आर्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे इस दौरान यहां राम महिमा विशेषांक का भी विमोचन किया गया। वहीं साहित्य, समाज सेवा ,लोक सेवा, चिकित्सा सेवा, बाल सेवा इत्यादि विधाओं में 11 विशेष जनों को महाराजा राजेंद्र प्रकाश, डॉक्टर वाईएस परमार व आचार्य वशिष्ठ पुरस्कारों से अलंकृत किया गया।