सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू कैंपस इन्टरव्यू का आयोजन- राजेश मैहता

rakesh nandan

02/01/2025

बिलासपुर || 02 जनवरी 2025 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 6 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, तथा 8 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी, में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10जी पास व मासिक मानदेय 17000/- से लेकर 20000/- तक दिया जाएगा तथा  उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि उमीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए तथा केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 6 जनवरी  को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, तथा 8 जनवरी को  उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी, पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होने बताया कि उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के  पोर्टल  ममउपे.ीच.दपब.पद  पर पंजीकरण होना अनिवार्य है । उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर  के अधिकारी को 8558062252  पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment