बिलासपुर || 02 अगस्त 2024 || जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू दिनांक 07 अगस्त 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स के पदो के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 10+2, पास है तथा मासिक मानदेय 16500/-से लेकर 19500/-होगा। उन्होने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सैंटीमीटर एवं वजन 56 किलोग्राम होना चाहिए ।
उन्होने बताया कि 19-40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 07 अगस्त 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर हि. प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होने बताया कि उम्मीदवार का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण होना अनिवार्य है । उन्होने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर के अधिकारी को 8558062252 पर संपर्क कर सकते है ।