सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे 19 जुलाई को होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता

rakesh nandan

16/07/2025

ऊना, 16 जुलाई 2025 || जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 19 जुलाई को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर करेंगे। बैठक का स्थान जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना होगा।

उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी दी कि इस बैठक में जिला ऊना में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया, और विभागों को योजनागत प्रगति की रिपोर्ट पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयार कर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में सौंपने की निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पिछली बैठक के निर्णयों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए विभागों को कहा गया है, जो 7 दिसंबर, 2024 को आयोजित हुई थी।

यह बैठक विकास योजनाओं की प्रभावशीलता और कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Comment