समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था इनरव्हील क्लब नाहन के द्वारा आज नाहन स्थित निजी होटल में ऑफिशियल चैयरमैन विजिट का आयोजन किया गया जिसमें जिला सिरमौर 308 की चैयरमैन सीमा कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।
कार्यक्र्म की शुरुआत बसंत पंचमी के पावन उत्सव पर सरस्वती वंदना के साथ की गयी। कार्यक्र्म मे एक छोटी बालिका इनाया सिंगला द्वारा एक प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गयी। आज के कार्यक्र्म में क्लब की ओर से नए प्रोजेक्ट्स भी किए गए जिसमें एक जरूरतमंद लड़की को शादी का सामान दिया गया, तो वंही दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी क्लब के द्वारा उपलब्ध कारवाई गयी।
इसके इलावा कार्यक्र्म में जरूरतमंदों को 10 स्टीमर भी क्लब के द्वारा उपलब्ध कराए गए। यही नहीं क्लब के द्वारा एडॉप किये गये स्कूल में बच्चों को निशुल्क जूते भी प्रदान किए गए। वंही आज बसंत पंचमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए संस्था के सदयों द्वारा लड्डू भी बांटे गए।
क्लब के सभी सदस्यों ने आज इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। क्लब की सेक्टरी अनाभा गुप्ता ने कार्य्रकम में मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमे बीते महीने में क्लब के द्वारा किये गये कार्यों का विस्तृत बयौरा प्रस्तुत किया तो वंही क्लब की प्रधान राखी अग्रवाल द्वारा आने वाले समय में क्लब के द्वारा किए जाने वाले प्रोजेक्टस के बारे में भी क्बलब के सदयों को अवगत करवाया गया। चैयरमैन सीमा कपूर द्वारा क्लब के द्वारा किये जा रहे कार्यों समेत आज के कार्य्रकम के सफल आयोजन पर सराहना की गई।
आज कार्यक्रम में क्लब की जनरल बॉडी द्वारा मीटिंग का भी आयोजन किया गया जिसमें मीनाक्षी, अलका गुप्ता, सुनीता, पूनम गुप्ता, शिवानी, प्रिया, वंदना, निर्मल गुप्ता, रचना गौतम, रचना गुप्ता, अलका गर्ग, मधुबाला, सुनेजा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
