समग्र शिक्षा की ओर से दिव्यांग बालकों के लिए प्रतिवर्ष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार जिला सिरमौर में लगभग 7 चिकित्सा जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
यह शिविर 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक चलेंगे। इसी कड़ी में आज का शिविर सुरला एवं नाहन दोनों शिक्षा खंडो के दिव्यांग बच्चों के लिए सैन वाला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।
जांच शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर राजीव सैनी और प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैन वाला अयूब खान द्वारा किया गया।
शिविर में पंचकूला मोहाली से आई एल एम को( AlMCO) की टीम ने आज सैनवाला में लगभग 33 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच शिविर में दिव्यांग बच्चों को कौन से एड्स एंड अप्लायंसेज चाहिए उसके बारे में भी लिखा गया।
इस शिविर को सफलता की ओर ले जाने में विशेष अध्यापक श्रीमती सुषमा ठाकुर और बीआरसी ऑफिस से चेतन शर्मा का शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला सिरमौर में आयोजित सभी असेसमेंट कैंप जिला समन्वयक डॉक्टर मुनेश शर्मा और श्रीमती शिवानी थापा डाइट के कोऑर्डिनेशन से करवाए जा रहे हैं।