गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के एसटी कानून को लागू नहीं करने के मामले में सतौन नवयुवक मंडल एवं सतौन क्षेत्र के युवा साथियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 घंटे के अनशन व धरने पर बैठ कर विरोध दर्ज किया है।

गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के लोग 55 सालों से शांतिपूर्ण संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने चार महीन बीत जाने के बाद भी हाटी कानून को लागू नहीं किया है।जिस कारण रविवार को सतौन नवयुवक मंडल एवं सतौन क्षेत्र के युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ 24 घंटे के अनशन कर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

सतौन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष तरूण शर्मा व एडवोकेट दिनेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने चार महीने बीतने के बाद भी हाटी कानून को लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एसटी कानून को लागू नहीं करने के कारण हाटी समुदाय के युवाओं को प्रतिदिन नुक्सान हो रहा है। सतौन बस स्टैंड पर हाटी समुदाय के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सभी लोगों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एसटी कानून को जल्द लागू नहीं हुआ तो प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

24 घंटे के अनशन पर सतौन नवयुवक मंडल के प्रधान तरूण शर्मा, रोहित चौहान, कपिल शर्मा, अमन ठाकुर, दिशांत शर्मा, पीयूष तोमर, अभी ठाकुर, हनी शर्मा, करण शर्मा, तरुण ठाकुर, प्रदीप तोमर, अक्षय तोमर, प्रवेश तोमर, सचिन चौहान, रघुवीर सिंह, सौरभ चौहान, गोलू शर्मा, सुनील चौहान, मनीष चौहान, विक्रम सिंह, प्रदीप चौहान, मोहित थापा, रोहित तोमर बैठे है। 24 दिसंबर 2023 को 2:00 बजे शुरू हुआ अनशन 25 दिसंबर 2023 दोपहर 2 बजें को खत्म किया जायेगा।

इस मौके पर सतौन वरिष्ठ नागरिक कल्याण सीमित के अध्यक्ष राजेंद्र रोहिला, मदन तोमर, प्रेम चौहान, जगदीश शर्मा, सुनील कपूर, दयाराम शर्मा, संजय नेगी, जयगोपाल गुप्ता, दया राम, प्रवीण चौहान, विजेंद्र तोमर, चमन शर्मा, सुनील चौहान, महिला मंडल की प्रधान रेणु नेगी, नीलम कपूर, निर्मला तोमर, कमला चौहान, किरण शर्मा, नरेश तोमर, जेपी कंवर, जोगेंद्र पुण्डीर आदि मौजूद थे।

Leave a Comment