संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला महासचिव रजनीश शर्मा की अध्य्क्षता में पूर्व विधायक किरणेश जंग से पौंटा साहिब में उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

सर्वप्रथम संघ ने पटवारी एवं कानूनगो को जिला कैडर में रखने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया तथा इसके साथ ही इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु , राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तथा समस्त मन्त्रीमण्डल, व अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही महोदय को संघ की समस्यायो के संबंध में ज्ञापन दिया, जिसमें पटवारी एवं कानूनगो को broadband, जिला सिरमौर में पटवारी, कानूनगो व चौकीदार के रिक्त पदों को भरने, सी श्रेणी के सब डिवीज़न में रिकॉर्ड रूम अधिसूचित करने, पटवारी एवं कानूनगो के पदोन्नति नियमों में संशोधन करने, बंद किये गए संस्थानो को पुनः खोलने बारे आदि मुख्य मांगो को रखा।

इस मौके पर पौंटा इकाई प्रधान श्रीमती सीमापाल, महासचिव विष्णु भारद्वाज, व अन्य सदस्यगण आकाश राठौर ,सुरेंदर शर्मा,दर्शन सिंह, श्रीमती वंदना, विनीता देवी, भरत ठाकुर, शिव प्रकाश पथिक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment