नाहन || 03 मार्च 2025 || सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव आशीष कुमार और जनवादी महिला समिति की राज्यपाध्यक्ष संतोष कपूर ने जारी एक प्रेस बयान मै कहा है,की सरकार को आंदोलनरात पटवारियों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है ।
सीटू जिला सिरमौर के महासचिव आशीष कुमार और जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा, “पटवारियों की भूमिका और उनके काम की जटिलता को समझना आवश्यक है। जिला स्तर पर उनकी सीनियोरिटी और ट्रेनिंग को राज्य स्तर पर लागू करने में आने वाली चुनौतियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।” सरकार को ये समझना चाहिए की रिन्वेन्यू का काम सीधे ही जनता और सरकार के बीच सीधा सम्पर्क है । आशीष कुमार ने कहा की जिस प्रकार जिला कैडर से राज्य कैडर में पटवारी और कानूनगो को करना बिल्कुल भी सही निर्णय नहीं है। आशीष कुमार ने कहा की पटवारी का काम सरकार के किसी भी काम को करने के लिए एक प्रारम्भिक सीड़ी है। किसी भी सरकारी काम को करने के लिए हरेक दस्तावेज तैयार करने का जो आधार होता है वे पटवार वृत होता है । उसके साथ लोगों के ना केवल प्रशासनिक संबंध होते है बल्कि एक पटवारी के प्रति विश्वास का और सामजिक रिश्ता भी जुड़ा होता है जो ग्रामीणों का एक जीवंत संबध और एक अटूट विश्वास भी एक दूसरे के प्रति बना रहता है । दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा ये है भूमि से संबंधित पीढ़ी दर पीढ़ी जानकारी और स्थानीय व्यवहार और सामजिक परिवेश को समझना भी इस कार्य के लिए महत्वपूर्ण मापदंड है ।हिमाचल प्रदेश सरकार के रवैये से ऐसा लगाता है की प्रदेश की सरकार जानभूझंकार मुद्दों को उलझाने का प्रयास कर रही है। सरकार का ये रुख जानबुझ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाने और आम जनमानस की समस्याओं में इजाफा करने का है। आशीष कुमार ने
कहा, “पटवारियों पर बाकी विभागों के काम को कम करना आवश्यक है। इससे आम जनता को फायदा होगा और पटवारियों के काम को भी सरल बनाया जा सकेगा।” आज एक पटवारी का काम मात्र जमाबंधी की नकल तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि जितने भी ऑनलाइन काम होते है वे सारे पटवार वृत से हो कर गुजरते है , इसमे चाहे वो जाति प्रमाण पत्र हो हिमाचली सर्टिफिकेट हो , आय प्रमाण पत्र हो न किसान निधि , न जाने कितने ऑनलाइन काम भी पटवारियों के पास है , न उनके पास इसके लिए कोई उचित स्टॉफ होता है और न हि कोई अन्य सुविधा । आशीष कुमार ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी जी के ब्यान पर भी कहा है की आज पुराने कर्मचारियों को वापस बुलाने का नहीं है बल्कि जो हजारों लोग पहले से हि विभाग में कार्य कर रहे है उनकी मांगों को मानते हुए गतिरोध खत्म करने का है ।
सीटू जिला सिरमौर ने सरकार से मांग की है कि वह पटवारियों की समस्याओं पर ध्यान दे उनकी माँगों को सरकार सुने और उनके काम को सरल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। ताकि आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई दिक्क़त ना आये।