शिमला || 11 जून || AIAA( आल इंडिया आर्टीस एसोसिएशन ) ने शिमला की सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष हिमांशु कुमरा को समाज मे बेहतरीन कार्य व समाज सेवा करने के लिये AIAA के चेयरमैन व बॉलीवुड अभिनेता रोहताश गौर व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रेखा गौर व DIG साइबर क्राइम हिमाचल मोहित चावला  ने हिमांशु कुमरा को इंडियन हीरो अवार्ड देकर सम्मानीत किया और सभी ने हिमांशु कुमरा दौरा किये गये कार्यो की सरहाना की और हिमांशु कुमरा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर हिमांशु कुमरा ने कहा की यह अवार्ड और यह दिन उनके लिये एक यादगार दिन रहेगा और कहा की उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिये उनके पिता जातिंदर कुमरा व उनकी माँ श्रीमती उमा कुमरा, व उनके गुरु संजय सूद का महत्वपूर्ण योगदान रहा हे। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संतोष कुमरा व पुत्र आर्यन कुमरा भी उपस्थित थे।

Leave a Comment