शिक्षा मंत्री 09 अगस्त को जुब्बल के एक दिवसीय प्रवास पर

rakesh nandan

08/08/2024

शिमला || 08 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 अगस्त 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलाड पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलाड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलाड द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।

Leave a Comment