प्रदेश में समाज़सेवा,साहित्य ,कला संस्कृति ,रंगमंच ,मीडिया और लेखन के क्षेत्र में एक प्रमुख शंखनाद मीडिया और सामाजिक संगठन ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से अपने स्थापना दिवस के पावन मौके पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को शंखनाद सिरमौर गौरव सम्मान प्रदान किया।
शंखनाद के राज्य अध्यक्ष नीरज गुप्ता और निदेशक ,सम्पादक डॉ.श्रीकांत अकेला के अनुसार जिला सिरमौर के माननीय लोकपाल जगदेव सिंह रैटका समारोह के मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि ,समाजसेवी ,और सेवानिवृत डी.जी.एम. ललित शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रमा रैटका ,प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति राजीव बंसल ,देहरादून से वरिष्ठ पत्रकार मीना नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन जाने माने मंच संचालक अनिल शर्मा द्वारा किया गया।
इस पावन अवसर पर प्रसासनिक दक्षता एवं शिक्षा के क्षेत्र में रोहित वर्मा, पर्यावरण संरक्षण के लिए के.के गौड़, परविन्द्र सिंह, समाजसेवा के लिए दशमेष रोटी बैंक के अध्यक्ष सरदार सर्बजीत सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अनिकेता शर्मा, कृषि अनुसंधान के लिए साइंटिस्ट डॉ.सुखदेव सिंह पलियाल, आदर्श ग्रामसभा के लिए प्रधान पंचायत बाग पशोग की प्रधान श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, जनहित पत्रकारिता के लिए जितेंद्र ठाकुर, और दिनेश कुमार, सामाजिक एवं पशुधन सेवा के लिए प्रसिद्ध गौसेवक सचिन ऑबराय,
लेखन एवं शिक्षा के लिए अनिल शर्मा, समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती मधु अत्री, श्रीमती अम्बिका सलारिया और सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए ड्रोप ऑफ होप संस्था को शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव 2023 प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेश जोशी, प्रो अमर सिंह चौहान, राकेश भारद्वाज,राजेन्द्र बंसल ,प्रताप पराशर, विशेष रूप से आदि मौजूद रहे।