आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के कुल सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे विद्यार्थी परिषद ने मांग रखी है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बसों को पुन: सुचारू रूप से शुरू किया जाए। इकाई सचिव इंद्र नेगी ने बताया की पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के कारण प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है जिससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी अछूता नहीं रहा है।

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को शिमला के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से मौसम में सुधार देखने को मिला है और विश्वविद्यालय के लिए वाहनों और बसों की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जो बसें विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलाई जाती हैं उनको भी पुन: शुरू करने की मांग विद्यार्थी परिषद ने कुलसचिव के समक्ष रखी है।इसके अलावा अगर देखा जाए तो काफी समय से विश्वविद्यालय के गैर शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभाविप यह मांग करती है कि खाली पड़े पदों पर शीघ्र अति शीघ्र भर्तियां की जाए ताकि विश्वविद्यालय की चरमराई हुई व्यवस्था में सुधार हो सके।

Leave a Comment