कांग्रेस कमेटी रेणूका जी का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व विधायक रेणूका जी विनय कुमार एवं मंडल अध्यक्ष रेणूका जी तपेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी रेणूका जी की तरफ से 351000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया गया।
इस दौरान पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, संगठन महासचिव मित्तर सिंह तोमर, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर दलीप चौहान, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर अशोक चौहान, वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सिरमौर प्रेमपाल ठाकुर, जिला सचिव श्रीमती प्रवीण ठाकुर, हरिपुरधार जॉन अध्यक्ष अनिल शर्मा, विक्रम चौहान, भगतराम ठाकुर, चेतन शर्मा समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।