हिमाचल लोक उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री रेणुका जी से विधायक विनय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि में विशाल वालिया जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी सिरमौर, भारत भूषण मोहिल डायरेक्टर कॉपरेटिव बैंक, तपेंद्र चौहान अध्यक्ष रेणुका जी कांग्रेस कमेटी, राजीव कुमार, कैरियर अकादमी नाहन के डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग आशीष राणा, रणवीर ठाकुर, आर बी ठाकुर, मोहित गुप्ता, राजीव बंसल उपस्थित रहे। सिरमौर सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजक कैरियर अकादमी नाहन रहे।

हिमाचल लोक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक नृत्य प्रथम स्थान पीजी कॉलेज नाहन, द्वितीय स्थान गवर्नमेंट आईटीआई नाहन, तृतीय स्थान करियर अकैडमी नाहन ने प्राप्त किया।
प्रिंस चार्मिंग टैग नंबर 55, प्रथम रनर अप टैग नंबर 6 ,द्वितीय रनर अप टैग नंबर 09, बेबी सिंड्रेला टैग नंबर 11, प्रथम रनर अप टैग नंबर 29, द्वितीय रनर अप नंबर 33, मिस्टर सिरमौर मनदीप ठाकुर, मिस सिरमोर आभा ठाकुर, प्रथम रनर अप मिस्टर सिरमौर हिमांशु ठाकुर, प्रथम रनर अप मिस अंकिता ठाकुर, द्वितीय रनर अप मिस्टर सिरमौर संदीप सिंह, द्वितीय रनर का मिस सिरमौर प्रेरणा, मिस्टर हैंडसम शानू ,किंग ऑफ़ द नाइट विवेक ठाकुर,मिस्टर एटीट्यूड मनीष गतलोगी ने प्राप्त किया।

हिमाचल लोक उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सिरमौर नाइट के नाम रखी गई थी जिसमे सभी कलाकार सिरमौर से संबध रखने वाले थे। इस सास्कृतिक संध्या में स्टार गायक अजय चौहान रहे जिन्होंने नाटी सिरमोरी वाली, इश्क हुआ आपसे, नाटी रा चक्का बुरा, गानों ने खूब समा बांध लोगो का मनोरंजन किया।
अन्य सिरमौरी कलाकार प्रेमचंद बाउनली, राजेश खादराई, राजू रंगवाला, हरिचंद, कुलदीप धीमान ज्ञान रॉय इत्यादि कलाकारों ने अपने गानों में खूब समा बाधा।
इस मौके पर डायनामिक युवा मंडल अध्यक्ष ओपी ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदीप शुप्ता,महासचिव सतीश राणा, सचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजर कपिल शंकवाण, सदस्य योगी ठाकुर, नवीन ठाकुर, ईशान राव, सुरेंद्र शर्मा, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा,राहुल शर्मा, ,रणदीप ठाकुर,मनदीप, इत्यादि मौजूद रहे।