आज नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सभी वार्ड, किचन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से उनका हालचाल जान कर अधिकारियों को साफ सफाई एवं सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में मरीज़ों और उनके साथ आए परिजनों से खुलकर वार्ता की और कमियों को जाना।

अजय सोलंकी ने बताया कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को चुनौती के रूप में लिया है और निरंतर इसमें सुधार करने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने बताया कि अगर मुझे ज़मीनी सच्चाई और कमियों का ही नहीं पता होगा तो उन्हें दूर कैसे करूँगा? इसलिए मैं स्वयं धरातल पर जाकर समय-2 पर निरीक्षण कर, मरीज़ों से मिल ख़ामियों को दूर करने की ईमानदार कोशिश करता रहूंगा।

उन्होंने विश्वास जताया की वो इस मुहिम में अवश्य सफल होंगे। इस मौके पर उनके साथ राकेश गर्ग नरेंद्र तोमर कपिल गर्ग कैप्टन सलीम शाकिर खान अनिल शर्मा सुमित राजपूत बिनेश राणा मदन सूर्यवंशी विजय ठाकुर बिपुल शर्मा अंकुर चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment