दिनांक 05/12/2023| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वी इकाई द्वारा महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम वीरांगना का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती कमलेश शर्मा , विशिष्ठ अतिथि दीक्षा वर्मा विशेष उपस्तिथि डॉ सपना चंदेल उपस्थित रहे। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला द्वारा महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम वीरांगना का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया, तत्पश्चात इकाई अध्यक्षता में स्वागत भाषण के माध्यम से समस्त अतिथियों एवं समस्त विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में पढ़ने पर हार्दिक स्वागत किया कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित दीक्षा वर्मा ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही महिला प्रधान देश रहा है और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला उत्थान के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए, चाहे वो तीन तलाक हो , चाहे वो उज्जवला हो चाहे नारी शक्ति वंदन योजना है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो छात्राओं को स्वाबलंबी बनाने में अपनी मात्र पूर्ण भूमिका निभा रहा है और आज अगर में इस मंच पर खड़ी हो पाई है तक यह केवल और केवल विद्यार्थी परिषद के कारण संभव हो पाया है ।
मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश शर्मा ने कहां की 21वीं सदी भारत की महिलाओं की है समस्त भारत में महिला हर एक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है और समाज के हर एक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है उन्होंने कार्यक्रम में समस्त छात्राओं को आत्मनिर्भर वह समझ में निर्भीक वातावरण तैयार हो इस दिशा में काम करने को कहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख रूप से किन्नौरी नाटी पहाड़ी नाटी और सिरमौरी नाटी पर महाविद्यालय के विद्यार्थी खूब झूमे इसी के साथ-साथ अनेक को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में रही। इकाई सचिव जागृति शर्मा ने धन्यवाद भाषण कार्यक्रम के समाप्ति पर रखा, तथा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों का एवं महाविद्यालय के समस्त छात्राओं का धन्यवाद किया।