सिरमौर जिला के काला-अंब थाना में लापता हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह सैनी चर्चित मामले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल को एसडीएम पोंटा साहिब के माध्यम से निष्पक्ष जांच हेतु ज्ञापन सोपा गया है।
इस ज्ञापन में लापता हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह सैनी चर्चित मामले में उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर इस प्रकरण की छानबीन की जाए एवं दोषी व्यक्तियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए की मांग उठाई गयी है। ज्ञापन देते हुए abvp सोलन विभाग सहसंयोजक भाई अवि ठाकुर, अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान, पांवटा साहिब कॉलेज abvp इकाई के अध्यक्ष गुरमीत, आशुतोष ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।