नाहन : पिछले दो दिन से लापता हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को सिरमौर की नवादा पंचायत से उनके परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रधान की अगुवाई में जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने खूब प्रदर्शन किया और एडीसी सिरमौर से मिलकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीणों ने मामले की जांच उच्च अधिकारी से कराने की मांग उठाई। इसके बाद ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस कप्तान के खिलाफ ग्रामीणों ने खूब नारेबाजी की. इस मामले में तूल बढ़ता देख सरकार ने स्टेट सीआईडी क्राइम के डीआईजी को जांच सौंप दी है।

बता दें कि हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी का पिछले दो दिन से कोई सुराग नहीं लग पाया है। उनकी गाड़ी और मोबाइल फोन भी कालाअंब थाने परिसर में है इस मामले को लेकर ग्रामीण गुस्से में हैं। जसवीर सैनी की पत्नी अनिता देवी भी नाहन पहुंची ऑर उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से इस मामले में उचित न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान नवादा पंचायत के ग्रामीणों ने अधिकारियों से पूछा कि यदि जसवीर सैनी गलत था तो उसे सस्पेंड या ट्रांसफर क्यों नहीं किया गया। यदि जांच ठीक नहीं हो रही थी तो उसके पास से जांच वापस लेकर किसी और को भी सौंपी जा सकती थी, जैसा कि जसवीर सैनी ने वायरल हुई वीडियो में भी कहा।  लोगों ने कहा कि ये सब कहीं न कहीं अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।
उधर, नवादा पंचायत की प्रधान मेहराज खातून, उपप्रधान मोहित सैनी समेत अन्य ग्रामीणों ने लापता हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी के मामले में चेतावनी भी दी। मेहराज खातून ने साफ कहा कि यदि जसवीर सैनी को कुछ भी हुआ तो एसपी सिरमौर को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसी की जान की कीमत क्या होती है, ये उसके परिवार के सदस्य ही समझ सकते हैं।
उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लापता हेड कांस्टेबल मामले की जांच सरकार ने स्टेट सीआईडी क्राइम के डीआईजी को सौंपी है। वंही अब मामला स्टेट CID सौंप दिया है।
ड्राप ऑफ हॉप के स्क्रिय सदस्य है हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी
आपको बता दें की ड्राप ऑफ हॉप (रक्त दान कर बहमूल्य जीवन को बचने वाली संस्था) के सक्रिय सदस्य है हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी, जिन्होंने आवश्यकता पड़ने पर अपना रक्त भी जरूरतमंद व्यक्तियों को दान किया है। ऐसे में ड्राप ऑफ हॉप ग्रुप के संस्थापक व ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा भी हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर सैनी को वापस लोट कर आने की गुहार लगाईं गयी है।

Leave a Comment