रोटरी टेक प्रोग्राम के तहत लड़कियों को प्रोत्साहित करने के मकसद से रोटरी नाहन संगिनी ने हरिपुर खोल की होनहार छात्राओं को 6 साइकिल में मुफ्त में भेंट की हैं।

यह साईकल कमलजीत कौर नवी कक्षा, भारती नवी कक्षा, सोनाली शर्मा व गीतिका दसवीं कक्षा, सलोनी व प्रतिष्ठा 11वीं कक्षा को दी गई हैं। यह छात्राएं स्कूल से लगभग 5 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर स्कूल पढ़ने के लिए आती हैं ऐसे में अब साईकल सुविधा मिलने से इन छात्रों को स्कूल आने के लिए सहायता प्रदान होगी और ये छात्राएं पढ़ाई की तरफ और ज्यादा ध्यान दे पाएगी।

रोटरी संगिनी की प्रधान ममता जैन ने कहा यह सभी छात्राएं पढ़ाई में बहुत होशियार हैं और 80% से ऊपर मार्क्स लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रही हैं इसी को देखते हुए रोटरी संगिनी ने इन छात्राओं को साइकिल देने का निर्णय लिया है। ममता ने कहा कि साइकिल की मदद से यह बच्चे अपना समय बचाकर पढ़ाई में पढ़ाई में ज्यादा समय दे पाएंगे। इस मौके पर रोटरी संगिनी ने छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर रोटियां सीमा गुप्ता मोनिका जैन पारुल गुजरात एन पारुल गुजराल अंजू अग्रवाल व स्वीटी जैन उपस्थित रही

Leave a Comment