नाहन|4 नवम्बर 2023| जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था हॉस्टल में रोटरी नाहन संगिनी द्वारा दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोटरी नाहन संगिनी की सदस्यों द्वारा बच्चों को खाने पीने की वस्तुएं भेंट की गई। खाने पीने की वस्तुओं का सामान रोटेरियन मोनिका जैन द्वारा दिया गया।
इस मौके पर शुभम धीमान जो नाहन एक्साइज डिपार्टमेंट में ईटीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, द्वारा यूपीएससी का एग्जाम क्लियर कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे इस मौके पर रोटरी नाहन संगिनी के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम के आयोजन पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आस्था स्कूल के बच्चों के साथ समय व्यतीत कर शुभम  धीमान ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा किये। उन्होने कहा की इन बच्चों को जो प्यार और स्नेह मिलना चाहिए वो रोटरी संगनी की सदस्यों द्वारा इन्हें दिया गया है। उन्होंने कहा की हम सभी को इनके साथ सामान्य व्यवहार कर इन्हें एक समान मानना चाहिए। बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शुभम जैन ने आशुतोष गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी नाहन संगिनी की अध्यक्षा डॉ. ममता जैन ने कहा की समय समय पर क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य क्लब द्वारा किये जाते रहे है।
इस मौके क्लब द्वारा शुभम धीमान को सम्मानित कर उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नाहन संगिनी से रोटेरियन मोनिका जैन,सारिका धवन, सीमा गुप्ता, दीपा बंसल, पारुल गुजराल, धर्मेंद्र व मनीष जैन उपस्थित रहे।

Leave a Comment