समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली रोटरी संगनी एक बार फिर समाज सेवा करने में आगे आई है।

नाहन में रोटरी क्लब संगनी ने क्रिकेट अकादमी संचालक अकरम को क्रिकेट नेट भेंट की है। इस से एकेडमी में ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।

इस मोके पर दीपा बंसल, स्वीटी जैन, सीमा गुप्ता,पारुल गुजराल, ममता जैन उपस्थित रहे।

रोटरी नाहन संगनी की प्रधान डॉ ममता जैन ने बताया की संगनी द्वारा समाज सेवा में निरंतर प्रयास किए जाते रहे है। इसी कड़ी में आज क्रिकेट अकादमी को नेट भेंट किया गया है।

ममता जैन ने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी युवा पीढ़ी के जीवन में जरूरी है। इससे युवा खाली समय में खेल कूद में लग कर नशे से दूर रह सकता है।

Leave a Comment