नाहन || 08 सितम्बर, 2024 || रोटरी क्लब नाहन संगिनी जरूरतमंदों के लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है। रोटरी क्लब नाहन संगिनी क्लब द्वारा गांव धौण के दो युवकों सन्नी व कमल प्रकाश को कृत्रिम अंग लगवाए गए हैं। बता दें कि सन्नी ने बाजू और कमल प्रकाश ने एक टांग सड़क हादसे में खो दी थी।

क्लब की प्रधान दीपा बंसल ने बताया कि ये दोनों आर्युवैदिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. ममता जैन के पास जांच को लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने रोटरी क्लब इंटरनेशल ग्रांट के प्रोजेक्ट के तहत पानीपत भेजा गया। जहां रोटरी क्लब पानीपत रॉयल से विशेष अनुग्रह पर दोनों का निरीक्षण करके माप लिया गया। जिसके बाद दोनों को जीरकपुर में कृत्रिम अंग लगाकर नई स्थिति में अनुकूल बनाने के लिए डाक्टर के निरीक्षण में अभ्यास करवाया जा रहा है।

Leave a Comment