डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़थल मधाना का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान समेत 8 परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

श्रीमती किरण ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत मधाना, राज कुमार गांव मधाना, राजपाल ठाकुर गाँव बाड़थल, सुखदर्शन ठाकूर गाँव बाड़थल, जगमोहन ठाकुर गाँव बाड़थल, बृजपाल चौहान गाँव शाहा, ओम प्रकाश ठाकुर गाँव बाड़थल, बलबीर ठाकुर गाँव जंगलोट निवासी को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का क्रम समूचे श्री रेणुका जी विधानसभा में जारी है।

Leave a Comment