जब कुछ कर गुजरने की दिल में तमन्ना हो तो दिव्यांगता भी आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही नाहन के आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चे करके दिखा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्यौहारी सीजन को मद्दे नजर रखते हुए स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों ने अपने स्कूल स्टाफ की मदद से वेस्ट मटेरियल से कई प्रकार के आकर्षण गिफ्ट व अन्य उपकरण बनाए है। जो यहां आने वाले लोगों के मन को भा रहे हैं।
दिव्यांग बच्चों द्वारा आस्था स्कूल में लगाई गई एग्जीबिशन का अवलोकन करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आज दिव्यांग बच्चों की कला ने उनका मन मोह लिया है। उन्होंने बताया कि यन्हा पर जहां दिव्यांग बच्चों को यहां समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है तो वही दिव्यांग बच्चे भी अपनी कड़ी मेहनत से वेस्ट मटेरियल का प्रयोग करते हुए कई प्रकार के उपकरण व सुंदर सुंदर गिफ्ट बनाकर यहां एग्जीबिशन लगाए हैं। उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन खासकर दीपावली को देखते हुए यहां कई प्रकार की दिए मोमबत्ती समेत अन्य उपकरण बनाए गए हैं जो बेहद सुंदर एव सराहनीय है। रुपेन्द्र ठाकुर ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा मुख्यमंत्री बनते ही दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं समान्य जीवन व्यतीत करने को लेकर अनेक कार्य किये जा रहे है बेहद सराहनीय है। उन्होंने इस अवसर पर संस्सथा से जुड़े सभी पद्दधिकारियों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्वल भविय की कामना की।
