माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों को हेल्थ केयर से जुड़ी विभिन्न जानकारियां सांझा की गई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की हेल्थ केयर की अध्यापिका रीना ठाकुर ने ने बताया कि इस दौरान 9 th से 12 th तक की हेल्थ केयर वोकेशनल की 69 छात्राओं को माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग में भ्रमण के लिए लाया गया है। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस ने छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधित शिक्षा के बारे में जागरूक किया।

छात्रों का नेतृत्व कर रही अध्यापिका रीना ठाकुर ने बताया कि इस दौरान छात्राओं द्वारा Guest Lecture भी अटेंड किए गए जिसमें माता
पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की अध्यापिका प्रियंका ठाकुर और किरण द्वारा सीपीआर विषय पर जानकारी दी गई साथ ही सीपीआर को लेकर भी डेमोंसट्रेशन दिया गया।

इसके अलावा छात्राओं ने प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका सैयद नौशाद द्वारा नर्सिंग कॉलेज के प्रशासनिक व्यवस्था पर जानकारी दी गई। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती रिजी गीवर्गीस ने छात्रों को शुभकामनाएं दी व उन्हें प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment