राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर में अध्यापकों और अभिभावकों ने मिलकर 11400 राशि एकत्रित की तथा उस राशि से 37 टी-शर्ट खरीदे और एक वाटर प्यूरीफायर पाठशाला के लिए प्रदान किया गया।

गौरतलव है कि ओम आर्य जी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर के लिए पहले ट्रैकसूट दिऐ थे ट्रेक सूट के साथ शर्ट की आवश्यकता थी जिसके लिए अध्यापकों और अभिभावकों ने आपस में मिलकर सहयोग राशि एकत्रित की उस राशि से बच्चों के लिए टी शर्ट और बच्चों को स्वच्छ पानी पीने के लिए वॉटर प्यूरीफायर खरीदा गया।

पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा और जेबीटी अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए सभी अभिभावकों तथा एमसी के अध्यक्ष अश्विनी सूद का धन्यवाद व्यक्त किया है।

सरकारी विद्यालय में बच्चों को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए अध्यापक का अभिभावक मिलकर अच्छा कार्य कर सकते हैं।

वैसे तो सरकार और विभाग की तरफ से सरकारी विद्यालयों में बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है लेकिन उसके अलावा पाठशाला में अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अध्यापकों और अभिभावकों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

विद्यालय में अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए समाज के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है राजकीय पाठशाला प्रेमनगर में अभिभावकों का सहयोग सरहानीय रहा है।

पाठशाला के प्रभारी मायाराम शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से समाज का सरकारी विद्यालयों के प्रति रवैया बदला है और सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए समाज के लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment