राष्ट्रीय बाल विज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए अभिनव और सुनैना चयनित

rakesh nandan

18/12/2023

बिलासपुर| 18 दिसम्बर| 31वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन 2023 राश्ट्रीय तकनीकी संसथान हमीरपुर जिला हमीरपुर में 17 दिसंबर 2023 को सम्पन हुआ। कैबिनेट मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार राजेश धर्माणी ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक व वर्तमान में कॉगड़ा कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी, माननीय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहाकार श्री सुनील शर्मा जी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पुश्पेंदर वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियों में जिला बिलासपुर के बाल विज्ञानिकों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक श्री कश्मीर सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रशनोत्री (कनिष्ठ शहरी वर्ग) इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की आराध्या और हर्षिता ने राज्य में दिूतीय स्थान हासिल किया, साइंस एक्टिविटी कार्नर (कनिष्ठ वर्ग) में डी० ए० वी० पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की वेदांशी ठाकुर ने तृतीय स्थान तथा  मैथमेटिकल ओलिंपियाड (सीनियर वर्ग) में मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट (वरिष्ठ वर्ग) में बेस्ट आठ प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स में मिनर्वा पब्लिक स्कूल घुमारवीं के अभिनव तथा कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली की सुनैना राष्ट्रीय बाल विज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर  जोगिन्दर सिंह राव व उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर  विशम्भर दास शर्मा ने जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह जिला विज्ञान समन्वयक बाल विज्ञान सम्मेलन एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) घुमारवी परमजीत शर्मा, समस्त प्रबंधन समिति विजेता बाल विज्ञानिक उनके अध्यापक व अभिभावकों को बधाई और रास्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाल विज्ञानिकों को शुभकामनायें दी।

Leave a Comment