नाहन, 25 सितंबर। ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह आगामी 27 सितंबर को जिला सिरमौर के सरांहा प्रवास पर होंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री 27 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे सरांहा पहुंचेंगे।
सरांहा पहुंच कर ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री सरांहा में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे ।