राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में स्मारिका प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित

rakesh nandan

03/03/2025

बिलासपुर || 03 मार्च 2025 || राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली स्मारिका के संबंध में सहायक उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक उपायुक्त नरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने की। उन्होंने बताया कि इस स्मारिका का उद्देश्य नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना है, साथ ही इसे आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाना है।

उन्होंने कहा कि स्मारिका को संग्रहणीय बनाने के लिए इसमें बिलासपुर जिले के विकास, संस्कृति और इतिहास से संबंधित लेखों को स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, महिला सशक्तीकरण और नलवाड़ी मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी लेख व कविताएं प्रकाशित की जाएंगी।

सहायक उपायुक्त ने लेखकों एवं साहित्यकारों से आग्रह किया कि वे अपनी मौलिक एवं पठनीय रचनाएं 7 मार्च 2025 तक जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी रचनाएं सुपाठ्य होनी चाहिए और उनकी लंबाई दो पृष्ठ से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, लेखों की हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी भी ईमेल आईडी dlo.blp.hp@gmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने स्मारिका को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय से 01978-223966 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment