25 अगस्त 2023 । स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर द्वारा जिला एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला बिलासपुर में शहीद स्मारक से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया, मैराथन को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर की रेड रन मैराथन शहीद स्मारक से आरंभ होकर वेटरनरी उपनिदेशालय ,चंपा पार्क ,गुरुद्वारा चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौडा, पूर्णम माल से होते हुए शहीद स्मारक में खत्म हुई। इस कार्यक्रम मे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर सिंह ,जिला एडस प्रोग्राम अधिकारी डॉ तासीन, महिला एवम पुरूष पर्यवेक्षक भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। इस मैराथन में जिला के 4 कॉलेज बिलासपुर कॉलेज, घुमारवीं कॉलेज, जुखाला और झंडुत्ता कॉलेज के रेड रिबन क्लब के बच्चों द्वारा भाग लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रेड रिबन रेस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/ एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि यूथ डे जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। मैराथन प्रतियोगिता के अतिरिक्त कॉलेज के बच्चों में ड्रामा, क्विज, रील मेकिंग प्रतियोगिता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कों के रेंड रन मैराथन में बिलासपुर कॉलेज से मोहित ने प्रथम, मनीश कुमार ने दूसरा, घुमारवीं कॉलेज से प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रेड रन में कॉलेज बिलासपुर से प्रीति ने प्रथम स्थान, घुमारवीं कॉलेज से किरण ने दूसरा, कॉलेज बिलासपुर से कामिनी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रेड रेस मैराथन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय सहायता के लिए एंबुलेंस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा यात्रा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। इस प्रतियोगिता में विशेष तौर से खेल विभाग द्वारा इस मैराथन में सहयोग किया गया। जिला आईसी ब्यूरो द्वारा बैनर व पोस्टर के माध्यम से भी सभी लोगों को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ।