बिलासपुर 5 अक्तूबर| मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। यह विचार आज उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
महा प्रबंधक उद्योग संदीप षर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 91 आवेदन विभिन्न कार्यों के लिए प्राप्त हुए हैं जिनमें से सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर 81 आवेदनकर्ताओं को शीघ्र बैंक की कार्यवाही के लिए प्रेशित कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत यह उद्यमी अपना कार्य करना आरम्भ कर देंगें।
बैठक में उप निदेषक पशु पालन विभाग सुरेष धीमान, प्रबंधक जिला अग्रीणी बैंक अषोक गुप्ता भी उपस्थित थे।